Bhopal News: भोपाल में 16 साल तक महिला को बंधक बना कर रखा, ससुराल द्वारा प्रताड़ित किए जाने की खौफनाक कहानी

भोपाल में 16 साल तक महिला को बंधक बना कर रखा, ससुराल द्वारा प्रताड़ित किए जाने की खौफनाक कहानी

भोपाल में 16 साल तक महिला को बंधक बना कर रखा

Bhopal News : मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। 16 साल तक बंधक बनाकर रखी गई महिला का रेस्क्यू पुलिस द्वारा किया गया। महिला की हालत बेहद गंभीर है। आरोप है कि, ससुराल वालों ने महिला को 16 साल तक बंधक बनाकर रखा। महिला को प्रताड़ित किया गया और उसके घरवालों से भी उसे नहीं मिलने दिया गया। जब महिला के पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई तब जाकर महिला का रेस्क्यू किया गया।

यह मामला भोपाल के बरखेड़ी क्षेत्र का है। 16 से महिला को उसके मायके वालों से नहीं मिलने दिया गया। महिला की पहचान रानू साहू के रूप में हुई है। रानू साहू का विवाह साल 2006 में नरसिंहपुर के रहने वाले युवक से हुई थी। रानू साहू के दो बच्चे भी हैं। दोनों को मां से दूर रखा गया। यह मामला तब सामने आया जब महिला के पिता ने पुलिस से शिकायत की।

रानू साहू के पिता किशनलाल साहू ने पुलिस को बताया कि, 2006 में उनकी बेटी की शादी हुई थी। इसके बाद कई बार रानू को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। 2008 के बाद से अब तक उनकी बेटी को उनसे मिलने नहीं दिया। बीते 16 से वे अपनी बेटी को देखने के लिए तरस गए। रानू साहू को जहां बंधक बनाकर रखा था वहां आस पास के लोगों ने किशनलाल साहू को बताया कि, उनकी बेटी की हालत गंभीर है। इसके बाद जब किशनलाल साहू बेटी से मिलने पहुंचे तो उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया।

इसके बाद किशनलाल साहू ने पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस द्वारा जब रानू का रेस्क्यू किया गया तो उसके शरीर पर हड्डियां चमड़ी से चिपक गईं थी। फिलहाल रानू को अस्पताल में भर्ती किया गया है। किशनलाल साहू ने यह भी बताया कि, उनके नाती और नातिन कहां है यह जानकारी भी उन्हें नहीं है। पड़ोसियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद ही यह मामला उजागर हुआ।

महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने कहा कि, इस मामले के संज्ञान में आने के बाद जांच टीम का गठन किया है। एनजीओ, पीड़िता के परिजन, महिला थाना और जहांगीराबाद थाना पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story