Zakir Naik: जाकिर नाइक ने की ऐसी टिप्पणी की पूरी दुनिया में हो गई थू - थू, महिलाओं पर इतने गंदे विचार

जाकिर नाइक ने की ऐसी टिप्पणी की पूरी दुनिया में हो गई थू - थू, महिलाओं पर इतने गंदे विचार

Zakir Naik Statement on Female News Anchor : नई दिल्ली। इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को विवादों में रहना पसंद है। भारत में भगोड़ा घोषित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक का एक इंटरव्यू का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में जाकिर नाइक ने महिलाओं के प्रति उसकी गंदी सोच को उजागर किया है। बयान के बाद सभी महिलाएं जाकिर नाइक पर थूक रहीं हैं।

यह दिया विवादित बयान

दरअसल, इन दिनों भगोड़ा जाकिर नाइक पाकिस्तान का मेहमान बना हुआ है। जाकिर नाइक ने पाकिस्तान में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि टीवी के ऊपर अगर पुरुष कोई न्यूज़ रीडर मेकओवर करके आधे घंटे के लिए कोई न्यूज़ दे रही है और 20 मिनिट तक कोई आदमी उसे देखता है और उसके दिमाग में कुछ नहीं होता है तो उसे डॉक्टर के पास दिखाने जाना चाहिए, फिर प्रॉब्लम है आदमी में।

नाकिर नाइक ने आगे कहा कि आप लड़की को 20 मिनिट तक देखिये आपके दिल में हलचल नहीं होती है तो मेरे हिसाब से आप मेडिकल रूप से बीमार है। आपको कोई बीमारी है। नाइक का यह बयान उस समय आया जब वह एक महिला न्यूज एंकर के साथ बातचीत कर रहा था।

सोशल मीडिया पर बवाल

जाकिर नाइक के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कई लोगों ने जाकिर नाइक के इस बयान को आपत्तिजनक और महिला-विरोधी बताया है। बता दें जाकिर नाइक को उसकी धार्मिक विचारधारा और उसके विवादास्पद बयानों के लिए पहले भी जाना जाता रहा है।

जाकिर के बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया

महिलाओं के प्रोफेशनलिज्म पर सवाल खड़े करने वाले इस बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह घटिया आदमी है लोगों का ब्रेन वॉश करता है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आश्चर्य है कि पाकिस्तान में महिलाएं इस बकवास को कैसे सुन रही हैं। वास्तव में यह पुरुषों के लिए अधिक अपमानजनक है।”

अविवाहित महिलाओं को लेकर भी दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि, इससे पहले जाकिर नाइक ने अविवाहित महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था। पाकिस्तानी अखबार ट्रिब्यून के अनुसार, एक सभा में जाकिर ने कहा, "अविवाहित महिलाओं का सम्मान नहीं किया जा सकता। उनके पास दो विकल्प हैं: या तो वे किसी ऐसे व्यक्ति से विवाह करें जिसकी पहले से पत्नी हो, या फिर वे 'बाजारी औरत' बन जाएंगी।" उन्होंने कहा कि कोई भी सम्मानित महिला पहले विकल्प को ही चुनेगी।

इस बयान के बाद पाकिस्तान में जाकिर नाइक की खूब आलोचना हुई। कई प्रमुख हस्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे निंदनीय बताया है। प्रसिद्ध पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने कहा, "महिलाओं के सम्मान का आकलन उनकी वैवाहिक स्थिति से नहीं किया जा सकता। इस्लाम महिलाओं को बहुत सम्मान देता है, और हमें सहिष्णुता का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।"

अभिनेत्री समीना पीरजादा ने भी नाइक की टिप्पणी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "इस तरह की टिप्पणियां समाज में विभाजन और असमानता पैदा करती हैं। हमें महिलाओं के अधिकारों और भूमिका पर एक संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता है।"

Tags

Next Story