Skin Care Tips: चेहरे पर इन चीजों का कभी न करें उपयोग, हो सकता है नुकसान

चेहरे पर इन चीजों का कभी न करें उपयोग, हो सकता है नुकसान
X

Pic: Social Media 

Skin Care Tips: ऐसा हो सकता है कि घरेलू नुस्खे आपके चेहरे पर काम न करें।

Skin Care Tips: अपने चेहरे का ख्याल रखने के लिए लोग आम तौर पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर हम अपने घरों में मौजूद वस्तुओं से ही स्किन केयर करने की कोशिश करते हैं। बेसन, हल्दी और कुकिंग ऑयल सहित तमाम चीज़ों का उपयोग हम स्किन केयर में करते हैं। मगर हर बार ऐसे नुस्खे सही साबित हों यह जरूरी नहीं है।

सेंसेटिव स्किन पर हो सकता है नुकसान

हमारी स्किन बहुत सेंसेटिव होती है। ऐसा हो सकता है कि घरेलू नुस्खे आपके चेहरे पर काम न करें। सबकी त्वचा अलग होती है। जरूरी नहीं कि हल्दी लगाने से किसी को अच्छे रिजल्ट्स मिल रहे हैं तो आपको भी मिले। मगर अनजाने में हम अपने चेहरे में बिना सोचे समझे चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं। आज के इस रिपोर्ट में हम उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनको भूल कर भी चेहरे पर नहीं लगानी चाहिए। इससे आपकी स्किन को काफी नुकसान हो सकता है।

टूथ पेस्ट

लोग अक्सर अपने चेहरे पर टूथपेस्ट लगते हैं। लोगों को लगता है कि टूथपेस्ट लगाने से एक्ने और पिंपल्स दूर हो जाते हैं। मगर यह जरूरी नहीं को टूथपेस्ट सबकी त्वचा पर काम करे। इनमें फ्लोराइड, बेकिंग सोडा सहित कई तरह के केमिकल होते हैं। ये सारे केमिकल चेहरे के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसकी जगह पर हल्दी और एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

बॉडी सोप

अधिकतर लोगों की आदत में नहाते समय साबुन लगाना शामिल है। जो साबुन हम अपने शरीर पर लगते हैं वही साबुन चेहरा साफ करने के लिए भी उसे कर लेते हैं। मगर ऐसा करना चेहरे के लिए फायदेमंद नहीं है। ऐसा करने से चेहरा ड्राई हो सकता है। इसमें मौजूद केमिकल से खुजली हो सकती है। साथ ही पीएच बैलेंस भी बिगड़ सकता है।

कुकिंग ऑयल

पुराने समय से ही लोग अपनी स्किन पर कुकिंग ऑयल का उपयोग करते आ रहे हैं। मगर यह मॉइश्चराइज़ के रूप में काम नहीं करता, न ही उन लोगों के स्किन पर इसका कोई असर होता है जिनकी स्किन ऑयली होती है। इसमें मौजूद भारी फैट मिट्टी और बैक्टीरिया को अट्रैक्ट करता है। इससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

Tags

Next Story