Fitness Tips: देसी या सफ़ेद अंडा दोनों में कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानें हमारे शरीर के लिए दोनों में कौन बेहतर

Fitness Tips: अंडा पोषण का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है, जो प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। लेकिन जब बात आती है देसी अंडे और सफेद अंडे की, तो कई लोग यह तय नहीं कर पाते कि कौन-सा अधिक फायदेमंद है। अगर आप भी इस उलझन में हैं, तो चलिए जानते हैं दोनों के बीच का अंतर और यह किसके लिए ज्यादा लाभदायक है।
अंडे का स्रोत और पोषण
देसी अंडा: देसी अंडा उन मुर्गियों से प्राप्त होता है, जो खुले में विचरण करती हैं और प्राकृतिक भोजन जैसे कीड़े-मकोड़े, अनाज और हरी घास खाती हैं। इसकी वजह से इनमें अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सफेद अंडा: सफेद अंडे फार्म में तैयार किए जाते हैं, जहां मुर्गियों को नियंत्रित आहार दिया जाता है। ये अंडे आकार में बड़े और अधिक चमकदार होते हैं, लेकिन पोषण स्तर की दृष्टि से इनमें कमी हो सकती है।
स्वाद और बनावट में अंतर
देसी अंडा: इसका स्वाद अधिक रिच और ऑर्गेनिक होता है। इसकी जर्दी (योल्क) गहरे पीले या नारंगी रंग की होती है, जो अधिक पोषण प्रदान करती है।
सफेद अंडा: इसकी जर्दी हल्के पीले रंग की होती है और स्वाद सामान्य अंडों जैसा ही होता है।
सेहत के लिए कौन बेहतर?
देसी अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं, जो दिल और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद हैं। दोनों ही अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं, लेकिन देसी अंडे में थोड़ा अधिक प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है। देसी अंडे में लुटेन और ज़ीएक्सैंथिन अधिक होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए बेहतर हैं। सफेद अंडा कम कैलोरी वाला होता है, इसलिए वेट लॉस डाइट पर रहने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है।