Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में भाग लिया, मराठी परिधान और आरती की दिखी खास झलक

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में भाग लिया, मराठी परिधान और आरती की दिखी खास झलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में भाग लिया। मराठी वेशभूषा में पीएम मोदी ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और मुख्य न्यायाधीश के साथ आरती में शामिल हुए। जानें इस अनोखे आयोजन के खास पलों के बारे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। अभी गणेश चतुर्थी चल रही है यह पूजा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन था, जिसे चंद्रचूड़ परिवार ने अपने घर पर आयोजित किया था। वीडियो में साफ दिख रहा है गणेश जी उनके घर में विराजमान है। चंद्रचूड़ और उनकी धर्मपत्नी कल्पना के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का अपने निवास स्थल पर स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने पारंपरिक मराठी वेशभूषा पहनी थी, जिसमें धोती और कुर्ता शामिल था। इसके अलावा, उन्होंने मराठी टोपी भी पहनी, जो महाराष्ट्र की सांस्कृति की पहचान है।

पूजा के दौरान महत्वपूर्ण क्षण

पूजा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने गणपति बप्पा की आराधना की। इस पूजा की खास बात यह थी कि मुख्य न्यायाधीश खुद आरती गाते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लिया। इसके बाद, मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, और लोगों ने इसे बड़े दिलचस्पी के साथ देखा। आमतौर पर राजनीतिक और प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों को धार्मिक आयोजनों में कम ही देखा जाता है, लेकिन यह अवसर कुछ खास था। इस मौके पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई दी। दोनों नेताओं ने इस पूजा के माध्यम से न सिर्फ धार्मिक एकता का संदेश दिया, बल्कि एक सादगीपूर्ण और विनम्र दृष्टिकोण भी प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री की पारंपरिक मराठी वेशभूषा

प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक मराठी परिधान में नजर आना, यह दर्शाता है कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं से कितने जुड़े हुए हैं। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति यह सम्मान का प्रतीक है। इस आयोजन ने यह भी दिखाया कि भारत की विविधता और संस्कृति कैसे एक मंच पर आती हैं, जहां विभिन्न पृष्ठभूमि से आए लोग एक साथ एकता का संदेश देते हैं।

एक्स पर लोगों के तरह-तरह के कमेंटस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दैवीय चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल होने पर ट्विटर (अब एक्स) पर लोगों के तरह-तरह के कमेंटस आ रहे हैं। लोग अलग-अलग तरह से इस घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें कुछ इसे आगामी महाराष्ट्र चुनाव से जोड़ रहे हैं, जबकि अन्य यह सामान्य धार्मिक और सांस्कृतिक घटना है

गणेश पूजा का विशेष महत्व

गणेश पूजा भारतीय समाज में खास महत्व रखती है। गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जो हर बाधा को दूर करते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस पूजा में शामिल होने से देश में सकारात्मक संदेश गया है। इससे यह भी साबित हुआ कि भारत में धर्म और राजनीति दोनों एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

Tags

Next Story