Rakhi Timing: रक्षाबंधन 2024: भद्राकाल और शुभ मुहूर्त की जानकारी

रक्षाबंधन 2024: भद्राकाल और शुभ मुहूर्त की जानकारी
Rakhi Timing: भद्राकाल की अवधि के दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है। जानें रक्षाबंधन 2024 पर भद्राकाल का समय और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त ताकि आप इस पर्व को शुभ तरीके से मना सकें।

रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को मनाने खास त्यौहार है, जो प्रेम और सुरक्षा की भावना को दर्शाता है। इस दिन, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? इस त्योहार को सही समय पर मनाना बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि कुछ समय ऐसे होते हैं जिन्हें भद्राकाल कहा जाता है, जो शुभ कार्यों के लिए निषेध होता है। भद्राकाल के समय पर राखी बांधना अशुभ माना जाता है, जिससे त्योहार की खुशी पर असर पड़ता है। इस आर्टिकल में, हम रक्षाबंधन 2024 के भद्राकाल और शुभ मुहूर्त की जानकारी दे रहे है।

रक्षाबंधन 2024 पर भद्राकाल और शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2024 के दिन भद्राकाल सुबह 5:53 बजे से प्रारंभ होगा और दोपहर 1:32 बजे तक रहेगा। इस समय भद्राकाल का वास पाताल लोक में होता है, जिससे राखी बांधना अशुभ माना जाता है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 1:32 बजे से लेकर रात 9:07 बजे तक रहेगा। इस समय के बीच बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।

क्या हैं इसके पीछे कि धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण की बहन ने भद्राकाल में राखी बांधी थी और उसी वर्ष रावण का वध प्रभु राम के हाथों हुआ था। इसी वजह से भद्राकाल में राखी बांधना नकारात्मक परिणाम ला सकता है।

Tags

Next Story