Y Chromosom: Y क्रोमोसोम का सिकुड़ना, क्या पुरुषों का अस्तित्व खतरे में है?

Y क्रोमोसोम का सिकुड़ना, क्या पुरुषों का अस्तित्व खतरे में है?
Y क्रोमोसोम के सिकुड़ने पर नई रिसर्च ने पुरुषों के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। जानें कि Y क्रोमोसोम क्यों सिकुड़ रहा है, इसके गायब होने से क्या होगा

विज्ञान की प्रगति ने हमेशा हमें अचंभित किया है, और नई जानकारीयां दी है, लेकिन इस बार एक नए शोध ने मानव जाति के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। इस शोध के अनुसार, पुरुषों का Y क्रोमोसोम समय के साथ सिकुड़ता जा रहा है, जो कि उनके लैंगिक पहचान और प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी है। तो क्या इसका मतलब है कि भविष्य में पुरुषों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा? आइए, इसे विस्तार से जाने

Y क्रोमोसोम, क्या है

Y क्रोमोसोम पुरुषों में पाया जाने वाला एक विशेष । गुणसूत्र है जो उनकी लैंगिक पहचान और शारीरिक विशेषताओं के लिए जिम्मेदार होता है। यह गुणसूत्र न केवल पुरुषों की दाढ़ी और मसल्स के विकास में अहम भूमिका निभाता है, बल्कि पुरुष जननांगों के विकास के लिए भी आवश्यक होता है। महिलाओं में XX क्रोमोसोम होते हैं, वहीं पुरुषों में XY क्रोमोसोम होते हैं। Y क्रोमोसोम का यही 'Y' उन्हें महिलाओं से अलग करता है

Y क्रोमोसोम का सिकुड़ना कितना गंभीर है यह खतरा?

वैज्ञानिकों के अनुसार, Y क्रोमोसोम का सिकुड़ना एक धीमी प्रक्रिया है जो लाखों वर्षों में होगी है। हाल के शोधों से पता चला है कि Y क्रोमोसोम में जीन की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। मानव इतिहास में Y क्रोमोसोम में जीन की संख्या पहले से ही कम हो चुकी है, जो इस बात को चिंता का विषय बनाता हैं

पूर्वी यूरोप के मोल वोल और जापान के स्पाइनी चूहे

इस संदर्भ में चूहों की कुछ प्रजातियां जैसे कि पूर्वी यूरोप के मोल वोल (Mole voles) और जापान के स्पाइनी रैट्स ये प्रजातियां पहले ही अपना Y क्रोमोसोम खो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी ये प्रजातियां आज भी जीवित हैं और सफलतापूर्वक प्रजनन कर रही हैं. इन प्रजातियों में, X क्रोमोसोम पुरुषों और महिलाओं दोनों में समान रूप से मौजूद है, लेकिन Y क्रोमोसोम और इससे जुड़ा SRY जीन पूरी तरह से गायब हो चुके हैं। यह दर्शाता है कि प्रकृति के पास अद्वितीय समाधान होते हैं, जो इस बात की संभावना को भी इंगित करता है कि अगर Y क्रोमोसोम मानव में भी सिकुड़ता या गायब हो जाता है, तो भी जीवन के नए रूप उभर सकते हैं।

क्या पुरुषों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा?

इस सवाल का जवाब देने के लिए हमें समझना होगा कि Y क्रोमोसोम के सिकुड़ने की प्रक्रिया कितनी धीमी है। वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि Y क्रोमोसोम के पूरी तरह से गायब होने की संभावना लाखों वर्षों बाद हो सकती है। इस अवधि में मानव प्रजाति के पास वैज्ञानिक और जैविक समाधान विकसित करने का पर्याप्त समय होगा।

Tags

Next Story