- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
दो बाइकों की भिड़ंत में 5 गंभीर घायल

X
By - Vikki Pardhi |12 May 2023 4:54 PM
Reading Time: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने पहुँचाया सिविल अस्पताल
आमला। आमला पंखा मार्ग पर ग्राम संसाबड़ पर दो बाइको की भिंड़त हो गई जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरतलब होगा की ग्राम बरेलीपार निवासी दुर्गेश पिता रामसीलाल मरकाम, देवेंद्र पिता मंजिलाल पन्द्राम बजाज पल्सर से बैतूल शादी में शामिल होने जा रहे थे .
विपरीत दिशा से आ रही बाइक होंडा जिक्सर क्रमांक मप्र 48 जेड बी 4062 के चालक रोशन उइके उम्र 25 वर्ष मोरनढाणा द्वारा गलत दिशा से आकर भिंड़त कर दी। जिसमे दुर्गेश पिता ईश्वरलाल कन्नड़गांव, सतीश उइके गम्भीर रुप से घायल हो गए। वही करीबन आधे घण्टे इंतजार करने के बाद भी जब एम्बुलेंस नही पहुँची और घायल लोगो को सड़कों पर तड़पता देखकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित दुबे द्वारा घायलों को संसाबड से अपनी कार से सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। जहां घायलो का ईलाज किया गया।
Next Story