MP ELECTION 2024: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद सिर - फ़ुटव्वल शुरू पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अब खोला मोर्चा, देखें वीडियो

MP ELECTION 2024: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद सिर - फ़ुटव्वल शुरू पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अब खोला मोर्चा, देखें वीडियो
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी पार्टी के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि जब वर्ष 2013 में नेता प्रतिपक्ष था , कांग्रेस की प्रदेश में हार हुई तो मैंने इस्तीफ़ा दिया था।

MP ELECTION 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधान सभा चुनाव में हार के बाद फिर एक बार लोकसभा चुनाव 2024 में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश के अंदर 29 की 29 सीटों पर बुरी तरह हारी है। बता दें कि प्रदेश के अंदर कांग्रेस ने अपने लगभग बड़े नेताओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया था।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अब खोला मोर्चा

इसी के साथ अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी पार्टी के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि जब वर्ष 2013 में नेता प्रतिपक्ष था , कांग्रेस की प्रदेश में हार हुई तो मैंने इस्तीफ़ा दिया था, अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर कहा कि ज़िम्मेदारी तो लेना पड़ेगी, केंद्रीय नेतृत्व मध्यप्रदेश की समीक्षा करे। मध्य प्रदेश में इतनी बुरी हार कभी नहीं हुई, साथ ही उन्होंने कमलनाथ को लेकर कहा कि उनका उनके आने - जाने का निर्णय भी नुक़सान दायक रहा।

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़, और एमपी कांग्रेस के बड़े नेता कांतिलाल भूरिया को रतलाम लोकसभा सीट से टिकट देकर चुनावी मैंदान में उतारा था, कांग्रेस के लिए इस बार का लोकसभा चुनाव मध्य प्रदेश में करो या मरो वाली स्थिति में था, पर कांग्रेस किसी भी सीट पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है और इसी को लेकर अब पार्टी के कलह की स्थिति पैदा हो गई है। नेता एक दूसरे के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके दामोदर यादव का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को निठ्ठला कहते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं जीतू पटवारी को निठ्ठला अध्यक्ष बताते हुए इस्तीफ़े की भी मांग कर दी है। वहीं दामोदर ने पार्टी बड़े नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और अरुण यादव को आड़े हांथ लेते हुए कहा कि सभी को इस हार के बाद शर्म आनी चाहिए की आप लोग चुनाव में हार गए हैं।

Tags

Next Story