- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
लोकसभा चुनाव से पहले मप्र भाजपा में बड़ा फेरबदल, चार जिलों के जिलाध्यक्ष बदले

X
By - स्वदेश डेस्क |26 Jan 2024 9:40 PM IST
Reading Time: भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। मप्र में भाजपा ने चुनाव को देखते हुए चार जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए है। इस संबंध में प्रदेश महासचिव और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने आदेश जारी किया है।
भाजपा ने बालाघाट, बुरहानपुर, रतलाम और छतरपुर जिले में जिला अध्यक्ष की नियु्क्ति की है। बालाघाट में पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे, बुरहानपुर में मनोज भाने, रतलाम में प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले चार नए जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी।
Next Story