मप्र में चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में किए बदलाव, कविता पाटीदार को दिया महिला मोर्चा का अतिरिक्त प्रभार

मप्र में चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में किए बदलाव, कविता पाटीदार को दिया महिला मोर्चा का अतिरिक्त प्रभार
X
विजय दुबे को चंबल संभाग का प्रभारी और तेज बहादुर सिंह चौहान को इंदौर संभाग का सहप्रभारी नियुक्त किया

भोपाल/वेबडेस्क। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपनी टीम का व=विस्तार किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के लिए प्रदेश संयोजक, सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है। रोहित गंगवाल को विदेश संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया है। वहीं कविता पाटीदार को महिला मोर्चा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


भाजपा ने राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को महिला मोर्चा की अतिरिक्त प्रभार दिया है। रोहित गंगवाल को प्रदेश संयोजक, विदेश संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।एम एजाज खान को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।वसीमउद्दीन को अल्पसंख्यक मोर्चे में प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।इसके अलावा आशीष दुबे को सह प्रभारी युवा मोर्चा, विजय दुबे को चंबल संभाग का प्रभारी और तेज बहादुर सिंह चौहान को इंदौर संभाग का सहप्रभारी नियुक्त किया है। बता दें कि नियुक्तियों का आदेश प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने जारी किया है।। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

साल के अंत में होंगे चुनाव -


बता दें की साल के अंत में मप्र में विधानसभा चुनाव होने है। इसे देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी और भाजपा ने सरकार बनाई थी। ऐसे में इस बार भाजपा किसी भी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहती। इसलिए अपने संगठन से लेकर जनता के बीच पकड़ बनाने के सभी प्रयासों में जुटी हुई है।

Tags

Next Story