- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
दो आईपीएस अधिकारियों के कैडर बदले, अब छत्तीसगढ़ प्रशासन को देंगे सेवा

X
By - स्वदेश डेस्क |15 Oct 2020 8:30 PM IST
Reading Time: भोपाल। प्रदेश कैडर के दो आईपीएस अधिकारीयों के कैडर बदले गए है। दोनों पुलिस अधिकारी छत्तीसगढ़ प्रशासन को सेवा देंगे। भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनीत खन्ना एवं हिमानी खन्ना को 3 वर्षों के प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य को सौंपाी है।
आईपीएस विनीत खन्ना एवं उनकी पत्नी हिमानी खन्ना मूल रूप से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के निवासी है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया था। भारत सरकार ने उनके आवेदन को स्वीकार कर मध्यप्रदेश शासन को उनकी प्रतिनियुक्ति के निर्देश जारी किये थे। दोनों अधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति की अवधि की गणना उनकी ज्वाइनिंग से की जायेगी।
Next Story