मध्यप्रदेश में औद्योगिक क्रांति: CM डॉ. मोहन यादव ने वितरित किए ₹450 करोड़, कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप और विश्वास सारंग रहे उपस्थित

CM डॉ. मोहन यादव ने वितरित किए ₹450 करोड़, कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप और विश्वास सारंग रहे उपस्थित
X

MP News: भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अपने निवास स्थित समत्व भवन में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उद्योगपतियों के साथ संवाद किया। साथ ही प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए बड़े कदम उठाए। इस अवसर पर ₹450 करोड़ से अधिक की वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 1100 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को अंतरित की गई। बता दें इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप और विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे

मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों को नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में विभिन्न नीतिगत सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने उद्योगपतियों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाए रखेगी। वहीं नवाचार व उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग देगी।

औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर

बता दें सरकार के इस वित्तीय समर्थन से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे साथ ही छोटे-बड़े उद्योगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि विशेष रूप से उन इकाइयों को दी गई है जो राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

निवेशकों को आकर्षित करने की पहल

राज्य सरकार उद्योगपतियों के साथ लगातार संवाद कर मध्यप्रदेश को निवेशकों की पहली पसंद बनाने का प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, निवेशक और सरकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के इस कदम से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति को गति मिलेगी और आने वाले समय में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर होगा।

Tags

Next Story