- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
मुख्यमंत्री ने गोपाष्टमी पर्व पर किया गौपूजन

भोपाल। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीएम हाउस स्थित गौशाला में गायों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गायों का परंपरागत तरीके से श्रृंगार भी किया गया। उन्होंने गायो का पूजन करते हुए ट्विटर पर फोटो शेयर किये हैं।
उन्होंने फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा -'सर्वकामदुधे देवि सर्वतीर्थीभिषेचिनि। पावने सुरभि श्रेष्ठे देवि तुभ्यं नमोस्तुते॥' आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौमाताओं की पूजा-अर्चना की और उन्हें आहार ग्रहण करवाया। आज हम एक पुनीत कार्य का शुभारंभ कर रहे हैं, ईश्वर हमें सफलता प्रदान करें, यही प्रार्थना है।'
सीएम ने एक अन्य ट्वीट में कहा -समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करने और स्वास्थ्य का उपहार देने वाली गौ-माता की आज गोपाष्टमी पर पूजा-अर्चना की। पहली बार गौ पूजा के समय धर्मपत्नी साथ नहीं थीं,तो बहुत खालीपन महसूस हुआ। मां अन्नपूर्णा की साक्षात मूर्ति गौ-माता से यही प्रार्थना कि उनकी कृपा बनी रहे। सबके मनोरथ पूर्ण हों।'
समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करने और स्वास्थ्य का उपहार देने वाली गौ-माता की आज गोपाष्टमी पर पूजा-अर्चना की। पहली बार गौ पूजा के समय धर्मपत्नी साथ नहीं थीं,तो बहुत खालीपन महसूस हुआ।मां अन्नपूर्णा की साक्षात मूर्ति गौ-माता से यही प्रार्थना कि उनकी कृपा बनी रहे। सबके मनोरथ पूर्ण हों। pic.twitter.com/9yfyCLppGF
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 22, 2020