- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
राहुल गांधी और शरद पंवार जैसे नेताओं ने ही किसानों को बदहाल किया : शिवराज सिंह

उदयपुर। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा कल बुलाये भारत बंद का प्रदेश में कोई असर दिखाई नहीं दिया। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और शरद पंवार जैसे नेताओं ने ही किसानों को बदहाल किया है और इसके लिए इन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज ट्वीट कर कहा कि किसान हमारे भगवान हैं, प्रधानमंत्री मोदी का सबसे बड़ा संकल्प है किसानों की आय को दोगुना करने का। यह तीनों कानून क्रांतिकारी कदम है किसानों की जिंदगी को बदल देंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी, शरद पवार, कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं ने किसानों का जीवन बर्बाद कर दिया। इन्हें जनता ने नकार दिया। इनका बंद बुरी तरह फ्लॉप हो गया। इन्हें तो किसानों से माफी मांगनी चाहिए। सब तरफ से नकारे जाने वाले लोग किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। जनता ने इनके पाखंड को पहचाना है। मध्यप्रदेश में बंद पूरी तरह से विफल हो गया। किसान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हुए हैं। मैं मध्यप्रदेश के किसानों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बंद को विफल कर दिया। इस विश्वास के साथ कि हम किसानों के कल्याण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए परेशान है। किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने की कोशिश कर रही है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 8, 2020
भारत बंद की असफलता के साथ कांग्रेस की यह कोशिश भी फेल हो गई।
कृषि कानूनों और किसानों के मुद्दों पर टीवी चैनल @republic पर विचार साझा किया।https://t.co/JGQwaWBHv7 https://t.co/J81GHsu5nS