- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
मप्र में कल जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची, 40 सीटों पर हो सकता है उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

X
कांग्रेस कल 18 अक्टूबर को जारी कर सकती है दूसरी लिस्ट
By - स्वदेश डेस्क |17 Oct 2023 8:56 PM IST
Reading Time: मप्र में अभी 86 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना है।
भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 144 उम्मीवारों को टिकट दिए गए है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की दूसरी सूची 18 अक्तूबर को रात तक जारी कर सकती है। इसमें 40 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान होने की संभावना है।
बता दें कि मप्र में अभी 86 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना है। इसके लिए बुधवार 18 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें शेष सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी। सीईसी की मुहर लगने के बाद देर रात उम्मीद्वारों के नाम का ऐलान हो सकता है।
Next Story