- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व पर प्रश्न चिन्ह लगाता ये वीडियो, कमलनाथ ने किया ये काम

भोपाल/वेब डेस्क। अयोध्या में राममंदिर भूमिपूजन के अवसर पर पूरे देश के साथ प्रदेश भर में 05 अगस्त को उत्साह दिखाई दिया। प्रदेश में आमजनों के साथ कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे उत्सव की तरह मनाया। पूर्व सीएम कमलनाथ ने पीसीसी दफ्तर में भगवान श्रीराम की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाई और दीप जलाये। उनके द्वारा की गई इस पूजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भगवान की माला से ही हाथ पोछते हुए नजर आ रहे है। कमलनाथ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है।आमजन कमलनाथ के इस कृत्य को बेहद शर्मनाक बता रहे है।
शर्म करो कमलनाथ
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए कमलनाथ पर वार किया है। उन्होंने कहा की 'शर्म करो कमलनाथ, हाथ पोंछने के लिये भगवान की ही माला मिली थी। हाथ भी इतने सफ़ाई से पोंछे कि कोई देख न् ले,लेकिन याद रखो भगवान सब देख रहा है। राम झरोखा बैठकर सबका मुज़रा लेय, जैसी जाकि चाकरी तैसी ताको देय।। सत्ता से पहले ही हाथ धो चुके हो,इस हाथ की सफाई के पाप के बाद प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी से भी हाथ धोना सुनिश्चित है'।
मंदिर जाने से वोट नहीं मिलेंगे
कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुज्म पर विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा हम तो गांधीवादी हैं। मंदिर जाने से लेकर पूजा तक करने के लिए भगवा पहना चाहिए, लेकिन जनता के बीच तो असली मुद्दों के साथ ही जाना होगा। कांग्रेसियों के राम भक्ति दिखाने और शुद्धीकरण जैसे मामलों से नुकसान ही होगा, वोट नहीं मिलेंगे।
ये कैसी भक्ति
गौरतलब है की सेक्लेरिज्म की राह पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी रामजन्म भूमिपूजन के अवसर पर पूरी कांग्रेस पार्टी राममय नज़र आई थी। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले कांग्रेस राम के सहारे सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा लेकर उपचुनावों में सत्ता की चाबी चाहती है। लेकिन कमलनाथ रामभक्ति का दिखावा भी शायद ठीक से नहीं कर पाए। यहाँ भी उनसे चूंक हो गई। ये किस प्रकार की राम भक्ति है, की अपने ही आराध्य को पहनाई गई माला से हाथ पोछ लिए।