- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
मुख्यमंत्री चौहान के संक्रमित होने पर कांग्रेस ने शुरू की राजनीति, दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। उन्होंने भी अपने संपर्क में आये लोगों से कोरोना टेस्ट कराने औ क्वारैंटाइन होने की अपील की है। एक और जहाँ सभी लोग मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। वहीं दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर तंज कसा है।
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा की दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।
दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें। https://t.co/Ob4lhKuobp
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 25, 2020
इसके साथ ही कांग्रेस केके मिश्रा ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ ही तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह का कोरोना संक्रमित होना दुःखद! ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ्य करे। जब प्रदेश के मुखिया ही इस संक्रमण से नहीं बच पाए हैं,तो आमजनों को विशेष एहतियात बरतना होगा।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह का कोरोना संक्रमित होना दुःखद! ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ्य करे। जब प्रदेश के मुखिया ही इस संक्रमण से नहीं बच पाए हैं,तो आमजनों को विशेष एहतियात बरतना होगा।
— KK Mishra (@KKMishraINC) July 25, 2020