- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
मप्र : भाजपा पूर्व विधायक चंपालाल देवड़ा का निधन, अंचल में शोक की लहर
X
By - Amit Senger |7 May 2020 11:58 AM IST
Reading Time: भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता व देवास जिले की आदिवासी बाहुल्य सीट बागली से 2 बार के विधायक रहे चंपालाल देवड़ा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। देवड़ा लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। वे बागली आदिवासी सीट आरक्षित होने के बाद सन 2008 व 2013 में वे विधायक चुने गए। 2018 में उन्हें टिकट नही मिला। देवड़ा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Next Story