- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
भाजपा ने संगठन को मजबूत करने हितानंद शर्मा को बनाया प्रदेश सह संगठन मंत्री

X
By - स्वदेश डेस्क |14 Sept 2020 1:34 PM IST
Reading Time: भोपाल। प्रदेश में 27 सीटों होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा ने चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया है। भाजपा ने संघ प्रचारक हितानंद शर्मा को सह संगठन मंत्री बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हितानंद को यह जिम्मेदारी सौंपी है।हितानंद साल 1995 से संघ प्रचारक है।
हितानंद इससे पहले शिवपुरी और विदिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रह चुके हैं।इसके अलावा वह विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे। पूर्व प्रदेश सह संगठन महामंत्री और आरएसएस के प्रचारक अतुल राय को भाजपा से आरएसएस में वापस भेजे जाने के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था। हितानंद भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को सहयोग करेंगे।
Next Story