- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
भाजपा किसान मोर्चा शुरू करने जा रहा "जन जागरण अभियान "

X
By - स्वदेश डेस्क |12 May 2020 1:00 PM IST
Reading Time: भोपाल। कोरोना संकट के बीच प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। किसान मोर्चा इस अभियान की शुरुआत 13 मई से करेगा। इस अभियान के तहत किसान मोर्चा भाजपा कार्यकर्त्ता कार्यकर्ता किसानों को कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे।
प्रदेश में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ अन्य उपज की नीलामी भी शुरू होने जा रही है। जिसके चलते प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा सक्रिय होकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास करेगा।किसान मोर्चा ने जिला स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस अभियान के दौरान किसानों को सुरक्षा हेतु गमछा एवं हाथ के सैनेटाइजर या साबुन व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए चिरकुटा चूर्ण का वितरण किया जाएगा।
Next Story