26 Agust Janmashtami 2024: भोपाल में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, कई जगह होंगी मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं, जानिए कहां फूटेगी सबसे उंची मटकी

भोपाल में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, कई जगह होंगी मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं, जानिए कहां फूटेगी सबसे उंची मटकी

26 Agust 2024: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव आज धूम-धाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए राजधानी भोपाल समेत इंदौर, शिवपुरी, ग्वालियर, जबलपुर के कृष्ण मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही साथ शहर में कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जानी है। बता दें कि इस मटकी फोड़ कार्यक्रम में फिल्म व टीवी कलाकार समेत भजन गायक भी शामिल होने वाले हैं। इसी के साथ इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सीहोर, मंडीदीप, बैरसिया, विदिशा, आष्टा सहित कई स्थानों से प्रतियोगिता में टीमें शामिल होने वाली हैं।

भोपाल के अलग- अलग इलाकों में होंगे मटकी फोड़ कार्यक्रम

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर भोपाल में एक तरह से प्रतियोगिता होती है कौन सा ग्रुप कितनी बड़ी मटकी प्रतियोगिता आयोजित करा सकता है। कोलार के वार्ड 83 के तहत सलैया चौराहे पर सरदार पटेल धार्मिक महोत्सव समिति द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है जो अपने आप में खास महत्व रखती है।

सबसे उंची मटकी अवधपुरी में फूटेगी

BHEL से सटे अवधपुरी इलाके में भोपाल की सबसे उंची मटकी फूटेगी। भोजपाल मेला महोत्सव समिति द्वारा अवधपुरी चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही राजधानी के अलग- अलग इलाकों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

Tags

Next Story