- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
कमलनाथ ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, उपचुनाव के परिणाम पर चर्चा

X
By - स्वदेश डेस्क |6 Nov 2021 6:47 PM IST
Reading Time: भोपाल/नईदिल्ली। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कमलनाथ राज्य में संपन्न हुये उपचुनाव के बाद पहली बार पार्टी सुप्रीमो से मिलने दिल्ली आये हैं।
इस मुलाकात को कांग्रेस नेताओं ने सामान्य भेंट बताया है। लेकिन, .यह माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मध्य प्रदेश में संपन्न हुये उपचुनाव के परिणाम को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि कांग्रेस पार्टी के लोगों का कहना है कि नौ नवंबर की पीसीसी की बैठक होनी है। इसी बैठक में शामिल होने के लिए कमलनाथ दिल्ली आए हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में बीते दिनों सम्पन्न हुए उपचुनाव में कांग्रेस सिर्फ रैगांव विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर सकी है। बाकी खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।
Next Story