MP DA Hike: दिवाली पर सीएम मोहन यादव का कर्मचारियों को गिफ्ट, बढ़ गया महंगाई भत्ता लेकिन केंद्र से अब भी पीछे एमपी सरकार

दिवाली पर सीएम मोहन यादव का कर्मचारियों को गिफ्ट, बढ़ गया महंगाई भत्ता लेकिन केंद्र से अब भी पीछे एमपी सरकार

दिवाली पर मोहन सरकार का कर्मचारियों को गिफ्ट

MP DA Hike : भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दीवाली का तोहफा मिल गया है। डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी है। इसके पहले केंद्र और उत्तरप्रदेश सरकार समेत कई अन्य राज्यों ने भी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ौतरी की थी। दिवाली (Diwali) के अवसर पर महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि, "कर्मचारियों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।"

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2023 से 46% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया था। सरकार ने महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ौतरी की है। अब मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह निर्णय 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि, एरियर राशि का भुगतान भी किश्तों में किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, "मैं दिवाली के अवसर पर राज्य के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देता हूं। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है। मैं सभी को बधाई देता हूं। दिवाली और मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस दो अवसर हैं। कर्मचारियों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। 1 जुलाई 2023 से 46% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। अब 1 जनवरी 2024 से 50% की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।"

केंद्र से तीन प्रतिशत काम मिल रहा डीए :

सीएम यादव ने भले ही महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ौतरी कर दी हो लेकिन मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को अब भी केंद्र सरकार से तीन प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिलेगा। केंद्र सरकार ने पिछली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की थी जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 53 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

Tags

Next Story