- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
राहुल गांधी के बयान पर गृहमंत्री का तंज, कहा - कांग्रेस हार देख ईवीएम पर ठीकरा फोड़ती है

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ईवीएम पर उठाये गये सवाल पर कटाक्ष किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की चुनाव में जब भी हार सामने दिखाई देती है, कांग्रेस और उसके नेता ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने लगते हैं। बिहार में भी पराजय नजर आने पर अब राहुल गांधी ईवीएम को 'एमवीएम' बोल रहे हैं।सवाल यह है कि जब कांग्रेस जीतती है तो क्या ईवीएम उनके लिए 'आरवीएम' बन जाती है?
मसूद का फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन समझ से परे -
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर भोपाल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर गृह मंत्री ने कहा फ्रांस में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और उनके समर्थकों का भोपाल में विरोध प्रदर्शन समझ से परे है।कांग्रेस हमेशा साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास करती है। इस मामले में कमलनाथ जी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। वे इसे सही मानते हैं या गलत?
बच्चे को सकुशल बाहर निकालने प्रयास जारी -
वहीँ निवाड़ी में बोरवेल में गिरे मासूम प्रहलाद को लेकर कहा की बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन का अमला पूरी तत्परता से बचाव की मुहिम में जुटा है। हम-सब ईश्वर से बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
चुनाव में जब भी हार सामने दिखाई देती है, कांग्रेस और उसके नेता ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने लगते हैं। बिहार में भी पराजय नजर आने पर अब @RahulGandhi ईवीएम को 'एमवीएम' बोल रहे हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 5, 2020
सवाल यह है कि जब कांग्रेस जीतती है तो क्या ईवीएम उनके लिए 'आरवीएम' बन जाती है?@BJP4MP @INCIndia @INCMP pic.twitter.com/s03HzOrA0Y