Ek Ped Maa Ke Naam: आज मध्य प्रदेश रचेगा नया इतिहास, 12 लाख पेड़ लगाने की तैयारी, सीएम मोहन ने की अभियान की शुरूआत

Ek Ped Maa Ke Naam:  आज मध्य प्रदेश रचेगा नया इतिहास, 12 लाख पेड़ लगाने की तैयारी, सीएम मोहन ने की अभियान की शुरूआत
Ek Ped Maa Ke Naam: सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी पर्यावरण के प्रति गंभीर है। लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे मध्यप्रदेश में लगायेंगे। ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जा रहा है।

Ek Ped Maa Ke Naam: भोपाल। 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध जयंती पार्क में "एक पेड़ मां के नाम" लगाकर एक नए अभियान की शुरूआत की। इसी कड़ी में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को और मजबूती देने के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार ने हांथ बढ़ाया है। और करीब 12 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।

इस पर और अधिक जानकरी देकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश सरकार भी पर्यावरण के प्रति गंभीर है। लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे मध्यप्रदेश में लगायेंगे। ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे संतोष है कि कई जिले जैसे इंदौर, 51 लाख पौधे लगाने वाला है। भोपाल ने बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख पौधे लगाने का भी लक्ष्य तय किया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम इस पर्यावरण की गंभीरता को देखते हुए हम चाहते हैं कि ये अभियान और चलता रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक टीवी संदेश के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है और लोगों से अनुरोध किया है कि लोग अपने माता- पिता को भी इस अभियान से जोड़ें माता जी को साथ लेकर सेल्फी लें। अगर माता जी नहीं हैं तो उनके चित्र के साथ एक पौधा लगाकर सेल्फी ले सकते हैं। अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर भी चित्र अपलोड किया जा सकता है। इससे अन्य लोग प्रेरित होंगे। शासन प्रशासन द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पौधे लगाएं, सरकार उनकी देखभाल करेगी।

Tags

Next Story