- Home
- /
- देश
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
पीयूष बबेले को निर्भीक लेखन के लिए मिलेगा अंतरराष्ट्रीय "महात्मा पुरस्कार-2023"

फोटो - पीयूष बबेले
भोपाल /नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले को इस वर्ष का प्रतिष्ठित महात्मा पुरस्कार 30 सितंबर को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में प्रदान किया जाएगा। महात्मा गांधी और पंडित नेहरू पर बेस्ट सेलर किताबों के लेखक पीयूष बबेले को निर्भीक लेखन की श्रेणी में चयन किया गया है। श्री बबेले कांग्रेस का मीडिया प्रबंधन भी देख रहे हैं। वर्तमान में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पूरे मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है। रैली में व्यस्तताओं के चलते श्री बबेले पुरस्कार लेने नहीं जा पाएंगे।
महात्मा फाउंडेशन ने आज जारी विज्ञप्ति में बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महात्मा अवार्ड दिया जाता है। यह पुरस्कार महात्मा गांधी के विचारों और उनके संघर्ष को संसार के सामने व्यक्त करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
महात्मा पुरस्कार-2023 निम्न लिखित व्यक्तियों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा...
- पीयूष बबेले - निर्भीक लेखन
- राम सुतार - लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
- प्रसिद्ध गायिका शुभा मुद्गल - संगीत की श्रेणी में
- प्रसिद्ध डिजाइनर रितु कुमार - डिजाइनिंग के क्षेत्र में
फाउंडेशन की स्थापना आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा की गई है। इस पुरस्कार को स्थापित करने का श्रेय सीएसआर मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से मशहूर अमित सचदेवा को जाता है। 2016 से शुरू हुआ या पुरस्कार अब तक टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा, अजीम प्रेमजी, शबाना आज़मी और स्वर्गीय बिंदेश्वरी पाठक सहित कई अंतरराष्ट्रीय विभूतियों को दिया जा चुका है।