Gwalior : भाजपा नेता अशोक शर्मा के पेट्रोल पंप पर युवकों का उपद्रव, तानी बंदूक

ग्वालियर/सिटी रिपोर्टर। शहर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते शहर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। बदमाश खुलेआम अवैध हथियारों के दम पर रंगदारी, धमकी देने, मारपीट करने, हत्या तक कर देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। आज शुक्रवार को भाजपा नेता अशोक शर्मा के तानसेन रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने आए युवकों से कार्यरत स्टाफ ने पैसे मांगे तो विवाद होने लगा। दोनों पक्षों में झगड़ा होते देख क्षेत्रवासी दहशत में आ गए।
इस बीच युवकों ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया और पेट्रोल पंप पर तोड़ फोड़ कर जमकर उत्पात मचाया। पेट्रोल भरने वाली मशीन, ऑफिस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच झगड़ा करने वाले युवकों ने बंदूक भी तान दी। पुलिस को सूचना मिलते ही जब मौके पर पहुंची तबतक सभी लोग भाग खड़े हुए।
पेट्रोल पंप संचालक अशोक शर्मा ने कहा की -
पेट्रोल पम्प पर स्टाफ और युवकों के बीच पैसों के लेनदेन को लॉकर झगड़ा हुआ है। युवकों ने पथराव कर पेट्रोल मशीन, ऑफिस को क्षतिग्रस्त कर दिया।
हजीरा पुलिस -
हमें दो पक्षों में झगडे की सूचना मिली थी। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया है। जांच कर इस मामले में उचित कार्यवाई की जायेगी।