भाजपा की तिरंगा कांवड़ यात्रा गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

X
By - Swadesh Web |8 Aug 2023 3:50 PM IST
Reading Time: इंदौर के पीथमपुर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
इंदौर। इंदौर के पीथमपुर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। शहर के 76 जगहों से भाजपा ने लाड़ली बहना राष्ट्रीय धर्म तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली। हजारों की संख्या में लोग पीथमपुर बाबा बोकेनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर में महादेव का अभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा धार जिला के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजीव यादव और भाजपा नेता डा.हेमंत अशोक पटेल के नेतृत्व में निकाली गई। कांवड़ यात्रा के पूरा होने के बाद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया। कांवड़ यात्रा से जनता को जोड़ने के लिए प्रयास किया गया। भाजपा लोगों को आने वाले चुनाव के लिए तैयार करने में जुट गई है।
Next Story