MITS में स्पेस टॉक आज, चंद्रयान 3 के इंजन डिज़ाइनर पूर्व छात्र डॉ.नवल किशोर गुप्ता करेंगे शिरकत

MITS में स्पेस टॉक आज,  चंद्रयान 3 के इंजन डिज़ाइनर पूर्व छात्र डॉ.नवल किशोर गुप्ता करेंगे शिरकत
ग्वालियर माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (MITS) में 4 सितंबर को चंद्रयान-3 की सफलता की यात्रा स्पेस टॉक का आयोजन किया जाएगा।

ग्वालियर। ग्वालियर माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (MITS) में 4 सितंबर को चंद्रयान-3 की सफलता की यात्रा स्पेस टॉक का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चंद्रयान 3 जिस क्रायोजेनिक इंजन की सहायता से स्पेस में पहुंचा था भारत में उस क्रायोजेनिक इंजन के डिजाइनर और मैन्युफैक्चरर साइंटिस्ट नवल किशोर गुप्ता सोमवार को शिरकत करेंगे। वह कार्यक्रम में स्टूडेंट्स से इंटरेक्शन कर चंद्रयान 3 की सफलता और चुनौतियों के बारे में बात करेंगे।

स्पेस टॉक कार्यक्रम एयरोस्पेस क्लब और एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित -

साइंटिस्ट नवल किशोर गुप्ता MITS के 1971 बैच मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र हैं। उन्हें इसरो के विभिन्न मिशनों से जुड़ने का अनुभव है। MITS के मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज गौड़ के अनुसार कई छात्र इसरो ( इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन) के कई विभिन्न प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं, जिनमें चंद्रयान, गगनयान आदि शामिल हैं। हम MITS के इन्हीं पुराने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में एक सप्ताह का कार्यक्रम MITS में करने वाले हैं। यह कार्यक्रम एयरोस्पेस क्लब और एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी एवं अंतरिक्ष पॉडकास्ट का आयोजन-

MITS के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोर्य ने बताया कि इसमें चंद्रयान-3 की विजयी लैंडिंग का जश्न मनाने के लिए चंद्रयान-3 सफलता की यात्रा पर स्पेस टॉक होगा एवं एक सेमिनार के साथ व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी के बाद अंतरिक्ष पॉडकास्ट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 से 6 बजे तक होगा। उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-3 की विजयी लैंडिंग का जश्न मनाने के लिए हमारे साथ जुड़ें और रजिस्ट्रेशन करवाकर अपनी सीट आरक्षित करें।

Tags

Next Story