डॉक्टर दंपत्ति की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

X
By - स्वदेश डेस्क |17 Aug 2020 6:30 AM IST
Reading Time: ग्वालियर। आर्य नगर निवासी 37 वर्षीय चिकित्सक के साथ उनकी 37 वर्षीय पत्नी आठ अगस्त को संक्रमित निकली थी। जिसके चलते वह होम क्वारेंटाइन थी। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में दम्पत्ति फिर से संक्रमित निकले है। इसी तरह तानसेन नगर निवासी 45 वर्षीय महिला लिटिल एजिंल में शिक्षिका है। बुखार आने पर जांच कराई, तो वह संक्रमित निकली। इसी तरह चेतकपुरी स्थित अग्रवाल हॉस्पीटल में पदस्थ 34 वर्षीय महिला भी संक्रमित निकली है। वहीं मोहना में 20 वर्षीय युवक को तीन से बुखार आ रहा था। जांच में वह संक्रमित निकला है। युवक फल का ठेला लगाता है।
Next Story