कांग्रेस प्रत्याशी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

X
By - स्वदेश डेस्क |11 Sept 2020 10:56 PM IST
Reading Time: आज 212 नए मरीज, 2 की मौत , 155 हुए स्वस्थ
ग्वालियर। प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने आज ही 15 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किये है। जिसमें से डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।राजे ने तबियत खराब होने के बाद जाँच कराई थी। जोकि पॉजिटिव आई है। शहर में आज 212 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जीआरएमसी के वायरोलॉजी विभाग ने आज 972 लोगों की जांच में 142 लोग पॉजिटिव आए जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 35 एवं निजी लैब की जांच 31 संक्रमित मिले है।
नए मरीजों के मिलने के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। आज दो लोगों की कोरोना महामारी से जान चली गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। वहीं आज 155 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। अब तक मिले 7483 मरीजों में से 5366 मरीज स्वस्थ हो चुके है।
Next Story