आसमानी मंदिर में दर्शन करने गए युवक पर जानलेवा हमला

X
By - स्वदेश डेस्क |26 Aug 2020 3:12 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। शहर में आज सुबह तिघरा क्षेत्र में स्थित असमानी मंदिर में दर्शन गए एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार आसमानी माता मंदिर अध्यक्ष नवल मांझी आज सुबह दर्शन करने गए तो यहाँ दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए।
बताया जा रहा है की पंचम माहौर, उसकी पत्नी पदमा माहौर और लड़के उदय, प्रमोद और लड़की वंदना तथा जाटव ठेकेदारनी ने उस पर जानलेवा हमला किया। जिसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अभी ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।
Next Story