पूर्व विधायक गोयल पहुंचे जिला अस्पताल, जाना मरीजों का हाल

X
By - स्वदेश डेस्क |26 Jun 2020 6:48 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। शहर में सक्रिय रहने वाले वाले भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल आज जिला चिकित्सालय मुरार पहुंचे।उन्होंने यहाँ पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्याएं भी सुनी।
पूर्व विधायक गोयल ने अस्पताल प्रबंधन से चर्चा करते हुए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने डॉक्टर्स की भी समस्यायें सुनी व शासन स्तर पर जल्द ही समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह परमार,पार्षद धर्मेन्द्र राणा व अन्य भाजपा के कार्यकर्तागण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Next Story