लौकी बनी जानलेवा, 3 लोगो को पहुंचाया अस्पताल

लौकी बनी जानलेवा, 3 लोगो को पहुंचाया अस्पताल

ग्वालियर। लौकी का जूस पीना लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर भी इसके अनेक लाभ बताते है लेकिन ग्वालियर में कुछ लोगों के लिए लौकी का ये जूस आफत का कारण बन गया। परिवार में जिसने भी जूस पिया वह आईसीयू पहुंच गया। लौकी का जूस पीने से अचानक फ़ूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। जिसमें तीन लोगों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया की फ़िलहाल सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार आनंद नगर निवासी नवीन गुप्ता ने बताया की बीते 3 दिन रोज चौराहे से वह सब्जी लेकर अपने घर आये थे। जिसके बाद उन्होंने प्रतिदिन लौकी का जूस बनाकर पिया। पर आज दोपहर में जूस पीते ही परिवार के तीन लोगों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके चलते उन्हें निजी अस्तपताल में भर्ती करना पड़ा जहाँ पर डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहत गंभीर बताई है परिवार के सदस्य नवीन गुप्ता के माता पिता एवं बहन की अचानक ख़राब होने पर उन्होंने बताया की उनके परिजनों को जूस पीते ही उल्टियाँ होना शुरू हो गयीं जिसके चलते उन्हें अस्तपताल में भर्ती कराना पड़ा

Tags

Next Story