नगर निगम-सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में आठवें स्थान पर ग्वालियर, मिला ए ग्रेड

X
By - स्वदेश डेस्क |21 May 2022 1:26 PM
Reading Time: ग्वालियर,न.सं.। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव की नाराजगी का असर भी नगर निगम के जिम्मेदार पर पड़ा है। शायद यही कारण कि पिछले महीने की सीएम हेल्पलाइन में 16 नगर निगम की सूची में ग्वालियर आठवें नंबर पर आ गया।
इस बार जनता की समस्या का निराकरण करने में बुरहानपुर नगर निगम टॉप पर पहुंचा। प्रदेश के प्रमुख चार महानगर टॉप फाइव तक में स्थान नहीं बना सके। ग्वालियर को 84.41 प्रतिशत अंक मिले। हालांकि आयुक्त श्रीवास्तव ने 80 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे।
Next Story