सोशल मीडिया पर टॉप सिटी रैंकिंग में ग्वालियर ने इंदौर को पीछे छोड़ा

X
By - स्वदेश डेस्क |16 April 2022 6:51 AM
Reading Time: देश में छठवें स्थान पर बनई जगह
ग्वालियर,न.सं.। यूं तो इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है, लेकिन सोशल मीडिया पर उपस्थिति के मामले में ग्वालियर ने उसे पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में केंद्र सरकार के शहरी आवास मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर टॉप सिटी की रैंकिंग जारी की, जिसमें मप्र से ग्वालियर छठवेे नंबर पर तो इंदौर 9वें नंबर पर रहा, यानी पब्लिक फीडबैक के मामले में शहर पिछड़ गया है। उधर निगम प्रशासन ने छठेंव स्थान पर जगह बना ली है, लेकिन पहले स्थान पर आने के लिए अब निगम प्रशासन सोशल मीडिया पर गतिविधियों को और रफ्तार देगा। इसके लिए विशेष टीमें लगाई जाएंगी, जो डोर-टू-डोर सर्वे करेंगी।
इस सूची में मप्र के सात शहर टॉप-20 में शामिल रहे, लेकिन फीडबैक देने में ग्वालियर ने इंदौर पीछे रह गया।
ट्विटर पर टाप 20 शहरों की रैकिंग 15 अप्रैल तक
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 शहर का नाम
- 1 विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)
- 2 जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
- 3 गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
- 4 रायपुर (छत्तीसगढ़)
- 5 सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
- 6 ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
- 7 दुर्ग (छत्तीसगढ़)
- 8 बरेली (उत्तर प्रदेश)
- 9 इंदौर (मध्य प्रदेश)
- 10 सतना (मध्यप्रदेश)
- 11 नंदगांव(महाराष्ट्र)
- 12 राजनंदगांव(छत्तीसगढ़)
- 13 सीहोर(गुजरात)
- 14 सीहोर(मध्यप्रदेश)
- 15 कोरबा(छत्तीसगढ़)
- 16 रांची(झारखंड)
- 17 भोपाल(मध्यप्रदेश)
- 18 बारामती( महाराष्ट्र)
- 19 छिंदवाड़ा(मध्यप्रदेश)
- 20 सूरत(गुजरात)
Next Story