मंत्रिमंडल में ग्वालियर चंबल का रहेगा दबदबा

मंत्रिमंडल में ग्वालियर चंबल का रहेगा दबदबा
X
विधानसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल की 34 में से 18 सीटें जीतकर भाजपा फील गुड में है।

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल की 34 में से 18 सीटें जीतकर भाजपा फील गुड में है। यद्यपि पिछली विधानसभा में मंत्री रहे आधा दर्जन प्रत्याशियों के हारने से कुछ कमी जरूर है लेकिन कांग्रेस के कई दिग्गजों को पराजित करने के कारण इस बार भी मंत्रिमंडल में ग्वालियर चंबल अंचल का दरबार रहने वाला है। इसी के साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दिमनी विधानसभा से विजयी होने के बाद जहां एक ओर उनके मुख्यमंत्री बनने के कयास लगाया जा रहे हैं अथवा उन्हें बड़ा मंत्री पद भी दिया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार में गृहमंत्री रहे डॉ नरोत्तम मिश्रा के अलावा मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह भदोरिया, सुरेश राडख़ेड़ा, भारत सिंह कुशवाहा, माया सिंह, इमरती देवी,लाल सिंह आर्य की पराजय से मंत्री मंडल में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। वहीं प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा,ऐंदल सिंह कंसाना का मंत्री बनना लगभग तय है। इसके अलावा अम्बरीश शर्मा, देवेंद्र जैन पत्ते वाले, नरेंद्र सिंह कुशवाह,मोहन सिंह राठौड़,प्रीतम सिंह लोधी को भी मौका मिल सकता है।इन सब ने कांग्रेस के दिग्गजों को धूल चटाई है।

Tags

Next Story