ग्वालियर कलेक्टर ने रद्द किया 27 अक्टूबर का अवकाश, अब इस...दिन मिलेगी छुट्टी

X
By - स्वदेश डेस्क |26 Oct 2022 5:41 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। ग्वालियर में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पूर्व निर्धारित 27 अक्टूबर 2022 का घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर अब 26 अक्टूबर का अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने 26 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश पारित किए हैं। पूर्व में जारी आदेश में 27 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि स्थानीय अवकाश का आदेश बैंक, कोषालय व उप कोषालयों पर लागू नहीं होगा।
Next Story
