चार दिन बाद खुली महापौर की नींद, अधिकारियों को पत्र लिखकर कहां मैं दुखी हूँ

ग्वालियर,न.सं.। उपनगर ग्वालियर विधानभा क्षेत्र इन दिनों राजनीति का गढ़ बनता रहा है। सडक़ चौड़ीकरण को लेकर एक ओर जहां प्रशासन ने लोगों को नोटिस जारी किए है, वहीं कांग्रेस सहित अन्य दल मुआवजे की मांग कर रहे है। इस पूरे घटना के चार दिन बीत जाने के बाद महापौर शोभा सिकरवार की नींद खुली है और गुरुवार को उन्होंने प्रशासनिक व निगम अधिकारियों को पत्र जानकारी मांगी है। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने निगम प्रशासन द्वारा की जा रही तोडफ़ोड़ को लेकर संभागीय आयुक्त, कलेक्टर ग्वालियर एवं नगर निगम आयुक्त को पत्र लिख कर की जा रही कार्यवाई पर असंतोष जताते हुए आयुक्त नगर निगम से पूरे प्रकरण की जानकारी तलब की है।
महापौर ने पत्र के माध्यम से आयुक्त नगर निगम से कहा है कि उपनगर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के किलागेट चौराहा पर नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई अनावश्य़क तोड़-फोड़ एवं सेवानगर से किलागेट मार्ग के बीच सडक़ चौड़ीकरण के नाम पर की जा रही कार्यवाही से मैं आहत व दु:खी हूं। गरीबों के रोजगार छीनने एवं आमजनता के मकानों पर लाल निशान लगाकर जिस तरह तोड़-फोड़ की कार्यवाही की जा रही है। वह मानवीय संवेदनाओं के खिलाफ है। साथ ही तोड़-फोड़ की कार्यवाही करने से पहले मुझसे चर्चा क्यों नहीं की गई। सडक़ चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं। जब एलीवेेटेड सडक़ का निर्माण किया जा रहा है, इसके निर्माण होने से यातायात का दबाव स्वत: ही कम हो जाएगा। करोड़ो रूपये खर्च कर एलिलवेटेड रोड बनाया जा रहा है, तब इस तरह की तोड़-फोड़ क्यों की जा रही है। एलीवेटेड सडक़ बनाने का मकसद यही है कि फूलबाग से किलागेट मार्ग के यातायात के दबाब को कम किया जाए।
वर्तमान में मंहगाई व बैरोजगारी से जनता परेशान हे, ऐसे में उनके घर और कारोबार को उजाडऩा न्यायसंगत नहीं है। आपके द्वारा कार्यवाही किए जाने से पूर्व मुझे अवगत नहीं कराया गया कि यह कार्यवाही क्यों और किसके निर्देशन पर की जा रही। मेरा मानना है कि प्रभावितों का व्यवस्थापन और नुकसान की भरपाई मुआवजा देकर की जाए। साथ ही कार्यवाही क्यों करना पड़ी उसकी तत्काल जानकारी दी जाए तथा भविष्य में मुझे और निगम परिषद को विश्वास में लिए बगैर इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाए।
नोटिस के बाद से दहशत में लोग, रात तक कर रहे तुड़ाई
किलागेट चौराहे से सेवानगर तक नगर निगम द्वारा तुड़ाई के लिए दिए गए नोटिस व क्रॉस के निशान से लोगों ने इतनी दहशत है कि वे खुद ही रात तक अपने अशियाने को तोड़ रहे है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है वह इस उम्मीद में है कि शायद उनके घर बच जाए। सडक़ चौड़ीकरण के लिए सभी संपत्तियों पर 12 मीटर ही हिसाब से निशान लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम भी लोगों को एक दो दिन का समय देने के मूड में है।
महापौर से सीधी बात
सवाल-चार दिन पहले उपनगर ग्वालियर में तुड़ाई हुई थी, आज पत्र क्यों लिखा गया?
जबाव- ऐसा नहीं है मुझे मामले की जानकारी थी, पत्र लिखकर अधिकारियों से मैने जबाव मांगे है।
सवाल-ऊर्जा मंत्री पीडि़तों के बीच पहुंचे थे, आप क्यों नहीं गई?
जबाव-मैं पीडि़तों से मिलने कल ही जाउंगी
सवाल - आपको नगर निगम के अधिकारियों ने जानकरी क्यों नहीं दी?
जबाव-मैंने पत्र ही इसीलिए लिखा है बिना परिषद को जानकारी दिए बगैर तुड़ाई किसके कहने पर की गई इसी का जबाव अधिकारियों से मांगा है।
निगमायुक्त से सीधी बात
सवाल- कार्रवाई को लेकर महापौर ने पत्र लिखकर आपसे जानकारी मांगी है?
जबाव-ऊर्जा मंत्री की बैठक में छह माह पहले ही तय हो चुका था कि सडक़ चौड़ीकरण को लेकर तुड़ाई होनी है, इसमें जानकारी देने जैसी कोई बात नहीं है।
सवाल-महापौर ने कहा है कि तुड़ाई रोकी जाएं, लोगों को मुआवजा दिया जाए?
जबाव-जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम मिलकर कार्रवाई कर रहा है, शहर विकास के लिए शासन के निर्देश है, उस पर काम किया जा रहा है।
सवाल-क्या आगे भी तुड़ाई की कार्रवाई होगी
जबाव-बिल्कुल सडक़ का चोड़ीकरण 100 प्रतिशत होगा, इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है। संभवत: शुक्रवार को तुड़ाई होगी।
कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
किला गेट चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारी एवं सैकड़ो कांग्रेस जनो ने सेवा नगर से किलागेट तक विशाल मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध दर्ज करा कर उनके विस्थापन की एवं मुआवजे की मांग की । आभार ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदौरिया ने व्यक्त किया। मसाल जुलूस में प्रदेश सचिव शील खत्री महाराज सिंह पटेल आनंद कुषवाह ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान एम आई सी सदस्यों अरुण कुषवाह ,सुरेन्द्र चौहान पार्षद धर्मेंद्र वर्मा जिला पदाधिकारी सोनू राजावत हिमांशू कुलश्रेष्ठ ,महेश मथुरिया सुरेश प्रजापति ,विकाश जैन राजू भदौरिया पार्षद पी पी शर्मा शकील मंसूरी,दीपक बाथम ,मनीष मन्ना मनोज राजपूत रामु कुषवाह जिला कांग्रेस के महेश मथुरिया ओम प्रकाश दुबे रामनरेश परमार रविन्द्र यादव देवी सिंह यादवअजीत गोस्वामी रामनरेश शर्मा अनिल शर्मा अविनाश दुबे विक्रम शर्मा सोमिल शर्मा मुनालाल खरे बंटी पाली प्रदीप पलरिया देशराज सिंह अशोक तरेटिया सतीश गुप्ता सोमिल शर्मा अशोक तरेटिया सौरव तिवारी अशोक बग्गा राम नरेश शर्मा अर्जुन चंदेल जितेन्द्र प्रजापति रवि कदम करन शर्मा दीपक बघेल राधेश्याम शर्मा राजेश शर्मा सलीम खान हनीफ खान भीकम सिंह जडोंन ब्रजमोहन दिवाकर धर्मन्द्र शर्मा ,राजेश सिंह कुशवाह तरुण कुषवाह शमसेर अली प्रदीप पालरिया मोहन राजपूत कमल राजावत महेश धनोलिया जमील खान दिलीप बाजपेयी अलीम विजय दिवाकर अंसार अली अरमान कुरेशी गजेन्द्र आर्य गंगा परिहार कार्तिक झारखरिया मून खत्री लाला यादव सोहेल खान संजय माहौर सोनू खेनवार पंकज प्रजापती राकेश कुषवाह सोबरन जाटव सोहेल खान नरेंद्र प्रजापति अंकित आर्य भानु यादव अमन शंखवार बहादुर शाक्य डॉ भूपेंद्र मथुरिया संकल्प गोस्वामी असरफ खान अभय सिंह रहीस कुरेसी रफीक कुरेसी पवन जैन अर्पित शुक्ला रेशु तोमर करन तोमर शहदेव तोमर रामसहाय तोमर आदि लोग उपस्थित रहे ।
