इमरती देवी ने क्षेत्र का चौमुखी विकास कराया है।

ग्वालियर | ग्रामीण क्षेत्र होने के नाते फसल के लिए बिजली, पानी की उचित व्यवस्था कराई है। पिछले दिनों डबरा विधानसभा के छीमक क्षेत्र धान की फसल सूख रही थी तो जनता की मांग पर इमरती देवी ने नहर जाने के बाद भी नहर खुलवाने का काम किया।
देवेंद्र सिंह जाट, 19 ग्वालियर डबरा विधानसभा
इमरती देवी और सुरेश राजे में कांटे की टक्कर दिख रही है। पहले सुरेश राज का अच्छा माहौल था। लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे वीडियो सहित विभिन्न कारणों से पीछे हो गए हैं। कांग्रेस विधायक के पास अपने कार्यकाल की कोई उपलब्धि नहीं है। जिस पर वह जनता से वोट मांग सके।
बृसंग देव रावत, 19 ग्वालियर डबरा विधानसभा
महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार की लाडली बहन योजना मिल का पत्थर साबित हुई है। लाडली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मन निधि योजना से सीधा लाभ जनता को पहुंचा है। तो वही तीन तलाक, धारा 370 खत्म होना, राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रशस्त होना भाजपा की बड़ी उपलब्धि है। मेरा वोट तो राष्ट्रहित में जाएगा।
अर्चना सगर, 19 ग्वालियर डबरा विधानसभा
अभी तो क्षेत्र में कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। हर बार डबरा विधानसभा से कांग्रेस जीतती थी। लेकिन अबकी बार भाजपा जीतती दिख रही है। क्योंकि भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी जब से चुनाव हारी है क्षेत्र के विकास पर ब्रेक लग गया है। कांग्रेस प्रत्याशी, वर्तमान विधायक सुरेश राजे अक्षम साबित हुए हैं। अधिकारी उनकी सुनते नहीं। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी दबंग नेत्री है। उनके एक फोन पर जनता के काम होते हैं।
भगत सिंह रावत, 19 ग्वालियर डबरा विधानसभा
