बम भोले से गूंजे शिवालय, अचलेश्वर-कोटेश्वर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

ग्वालियर। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के शिवालयों में आज सुबह से बम भोले की गूंज सुनाई दी। शुक्रवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालु अपने ईष्ट के दर्शन की इच्छा लिए लाइनों में लगे नजर आएं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए पुख्ता इंतजाम भी किये हैं।
शहर के प्रमुख मंदिरों अचलेश्वर महादेव, कोटेश्वर, मार्कण्डेश्वर व गुप्तेश्वर महादेव के पट रात 12 बजे भी खोल दिए गए हैं। सबसे पहले काबड़ भरकर आने वालों ने भगवान शंकर का अभिषेक किया है। उसके बाद मंदिरों को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। अछलेश्वर महादेव पर शिवरात्रि के एक दिन पहले से भक्तों का मेला उनके दर्शन मात्र के लिए लगना चालू हो गया है। जहाँ पर करीब 24 घंटे के भीतर 2 लाख से अधिक लोगों के इस मंदिर पर पहुँचने की संभावना है। कई वर्षों पुराने इस मंदिर के बारे में लोगों का कहना है की यह पर बाबा अचलनाथ की पिंडी स्वयं विराजमान हो गई थी। जिसके बाद इसे कई शासकों ने हटाने का भी प्रयत्न किया लेकिन सफल न हो सके।
आज अचलेश्वर महादेव पर भीड़ बढ़ जाने के कारण व्यवस्थाएं गड़बड़ाती हुई दिखायीं दी। जिसके बाद मंदिर पर प्रशासन द्वारा मनमानी कर दर्शनार्थियों के कुछ रास्ते बंद कर देने से अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के प्रयास किये गए। मंदिर समिति के नरेंद्र सिंघल जी, पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ,पूर्व सचिव सोनू बाजपेई , मनोज अग्रवाल ,राजेश फलवाले ने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को बुलाकर बिगड़ती व्यवस्था को संभाला।
