नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर का ग्वालियर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर का ग्वालियर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर किया आत्मीय स्वागत

ग्वालियर/वेब डेस्क। स्वदेश से सीख कर आज प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदेश मंत्री बनकर आपके बीच पहुंचा हूं। जरूर ही पार्टी ने कुछ मेरे अंदर देखा होगा जो मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। स्वदेश से सीखा मुझे आज काम आ रहा है। आप सभी मेरे छोटे बड़े भाई-बंधु हैं। और अपने भाई का स्वागत करने की कोई जरूरत नहीं होती है। फिर भी आपने आत्मीय स्वागत किया उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। यह बात नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने मुखर्जी भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व श्री लोकेन्द्र पाराशर ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी प्रतिमा पर एवं रानी लक्ष्मी बाई की समाधी पर पुष्पांजलि की।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, राजू सेंगर, अरुण कुलश्रेष्ठ, विनय जैन, प्रमोद खंडेलवाल, महेंद्र श्रीवास्तव सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लोकेन्द्र पाराशर को मिठाई खिलाई। श्री पाराशर सोमवार को पंजाब मेल से पहली बार ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशे बजा कर फूल माला पहनाकर श्री पाराशर का भव्य स्वागत किया। उसके बाद लोकेन्द्र पाराशर स्टेशन से सीधे फूलबाग चौराहे पहुंचे जहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। श्री पाराशर नदी गेट स्थित गुरुद्वारे पहुंचे जहां उन्होंने अपना मत्था टेक कर अरदास भी की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, राजू सेंगर, अरुण कुलश्रेष्ठ, विनय जैन, प्रमोद खंडेलवाल, महेंद्र श्रीवास्तव, अमित बंसल नीलिमा सिंधे, प्रतीक तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक चौहान, सुघर सिंह पवैया, धर्मेंद्र राणा, उपेंद्र बेस,शैली शर्मा विनय जैन सुघर सिंह पवैया राजेंद्र दंडोतिया महेंद्र श्रीवास्तव अमित बंसल प्रतीक शर्मा राहुल भदोरिया धर्मेंद्र नायक संजय कुशवाह गिर्राज व्यास नीलिमा शिंदे धर्मेंद्र कुशवाह विकास साहू राजू पलैया, रमाकांत मेहते रवि बंटी दुबे, अमित सोनी, राजेंद्र महोबिया, दिनेश भूरा, सतीश यादव, बंटी बघेल, शेरू गुर्जर, पवन सेन, अशोक साहू, रामदास मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, नवीन चौधरी, शुभम चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सहित हजारों लोगों ने स्वागत किया। वहीं रामनारायण शर्मा, पद्मनारायण शर्मा, प्रिया तोमर, अनूप अग्रवाल, राजू चौधरी, वरुण शर्मा, अंकित वशिष्ठ, सहित सैकड़ों लोगों के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से मुखर्जी भवन तक जगह-जगह भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।

Tags

Next Story