दाल बाजार और शिंदे की छावनी में सडक़ डामरीकरण का कार्य

X
By - Swadesh News |11 Oct 2023 4:34 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन की विशेष निधि 2 करोड़ 31 लाख की लागत से दाल बाजार लोहिया बाजार महादजी चौक से इंदरगंज चौराहे तक सडक़ डामरीकरण का कार्य शुरु कर दिया गया है। बीते रोज क्षेत्र के पूर्व विधायक मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने सडक़ निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत मेहते, पूर्व पार्षद राजेश्वर राव, रवि पांडे, बंटी बघेल, मनोज शर्मा, शिवाजी राव, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे। इसके अलावा शिंदे की छावनी क्षेत्र में भी नई सड़क डाली गयी है।
Next Story