2785 बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई, अब इन्हें स्कूल पहुंचाने का चल रहा है सर्वे

2785 बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई, अब इन्हें स्कूल पहुंचाने का चल रहा है सर्वे
X

ग्वालियर, न.सं.। स्थिति और परिस्थितियां बदलती रहती हैं जिसके कारण कई बच्चे स्कूलों में पढ़ाई करना छोड़ देते हैं। इसी के चलते मुरार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 2785 बच्चों ने पिछले वर्ष पढ़ाई छोडक़र स्कूलों में जाना बंद कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अब इन बच्चों को खोजकर स्कूल से जोडऩे का सर्वे किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीन से चार दिन में यह सर्वे पूरा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले भर में इन बच्चों की संख्या 5023 है।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश भर में ऐसे बच्चों को तलाशने का काम किया जा रहा है जिन्होंने पिछले वर्ष में स्कूल जाना छोड़ दिया है। यह ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने किसी भी स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है और इनका पता भी नहीं है। इनमें ऐसे बच्चों को भी तलाशा जाएगा जिन्होंने किस पारिवारिक स्थिति के कारण पढ़ाई को छोड़ दिया है। ऐसे बच्चों को पढ़ाई से संबंधित सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराकर हॉस्टल में रखा जाएगा। मुरार ग्रामीण में इन बच्चों की संख्या लगभग 500 और मुरार शहरी क्षेत्र में लगभग 2285 हैं।

इस प्रकार तलाशेंगे:-

इस सर्वे के अंतर्गत बच्चों को तलाशने का कार्य उनके घर से किया गया है। इसमें यह देखा जा रहा है कि बच्चों ने किस कारण से पढ़ाई को छोड़ा है और वह कहां हैं। कई बार यह होता है कि माता-पिता आर्थिक समस्याओं के कारण बच्चों की पढ़ाई छुड़वाकर उन्हें अपने साथ काम पर लगा लिया है। इस दौरान कई बच्चे रेलवे और बस स्टेण्ड पर कार्य करने लगते हैं।

इनका कहना है:-

‘जिले में लगभग 5023 बच्चों ने किसी न किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ दी है। हमारे द्वारा सर्वे चलाकर इन बच्चों को ढूंढकर स्कूल से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। तीन से चार दिन में हमारा सर्वे पूरा हो जाएगा तभी पूर्ण यथा स्थिति का पता चल सकेगा। ’

रविन्द्र सिंह तोमर

जिला परियोजना समन्वयक

Tags

Next Story