उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ ग्वालियर के नए अध्यक्ष बने पवन पाठक

ग्वालियर/वेब डेस्क। उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के परिणाम हंगामा हो जाने के कारण देर रात 2 बजे तक घोषित नहीं किए जा सके। यद्यपि अध्यक्ष पद पर पवन पाठक की जीत का जश्न मन गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी जितेन शर्मा को 217 मतों से पराजित किया। पाठक को 1482 और जितेंद्र शर्मा को 1265 मत मिले। जश्न के दौरान पटाखे चले और मिठाइयां बंटी। इसी तरह सचिव पद पर महेश गोयल को आगे बताया गया। उनके निकटतम प्रत्याशी नीरज भार्गव के समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। टेबलों की तोडफ़ोड़ और बृजेश गोयल, विकास शर्मा, मोहित शर्मा के साथ मारपीट की खबर है।
मीडिया से भी बदसलूकी हुई तब पुलिस ने जाकर मोर्चा संभाला। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पर योगेश सिंघल और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी पद पर मनीष शर्मा के आगे होने की खबर है। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने रात 1:30 बजे बताया कि हमने किसी भी पद के प्रत्याशी को विजयी घोषित नहीं किया है।
4476 में से 3623 मतदाताओं द्वारा मत डाले जाने के बाद सायं 7 बजे से चार पदों के प्रत्याशियों अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं मास्टर ऑफ लाइब्रेरी पदों की की मतगणना शुरू की गई। इसके रात दो बजे तक परिणाम घोषित नहीं हो सके। हालांकि अध्यक्ष पद पर पवन पाठक व कोषाध्यक्ष पद पर योगेश सिंघल, मास्टर ऑफ लाइब्रेरियन पर मनीष शर्मा की जीत तय बताई गई।