अभी रेलवे करेगा काम, फिर चार महीने पीडब्ल्यूडी उसके बाद शुरु होगा विवेकानंद नीडम आरओबी

अभी रेलवे करेगा काम, फिर चार महीने पीडब्ल्यूडी उसके बाद शुरु होगा विवेकानंद नीडम आरओबी
X
नवम्बर तक रेलवे को करना था अपना काम, अभी ब्लॉक लेने के बाद लॉंच होंगे गार्डर

ग्वालियर,न.सं.। ग्वालियर में लंबे समय से अटकी विवेकानंद नीडम रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात में अभी और भी समय लग सकता है। पहले कोरोना ने काम अटकाया था अब रेलवे के काम की वजह से इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। विवेकानंद नीडम रेल ओवरब्रिज जिसे 2 साल यानी दिसम्बर 2019 तक निर्माण कार्य पूरा होना था। लेकिन रेलवे की वजह से इस कार्य में लगातार देेरी हो रही है। पहले रेलवे अधिकारियों ने मानसून का बहाना बताकर 30 जून के बाद आरओबी का काम बंद कर दिया था। इस साल अधिकारी आरओबी का काम पूरा करने को लेकर तीन बार तारीख बता चुके हैं। पहले मार्च 2023, फिर मई 2023, इसके बाद सितंबर 2023 व नवम्बर की तारीख दी गई। लेकिन नवम्बर माह बीत जाने के बाद भी रेलवे अपने हिस्से का कार्य पूरा नहीं कर पाया। अभी रेलवे को गार्डर लॉचिंंग करना है इसके लिए रेलवे को ब्लॉक लेना होंगे। फिलहाल रेलवे ब्लॉक इसीलिए नहहीं ले पा रहा है क्योंकि पहले से ही कई ट्रेने रद्द चल रही है। ऐसे में रेलवे ब्लॉक लेने के लिए विचार विमर्श कर रहा है।

आरओबी का काम 2017 में शुरू हुआ, 2019 तक पूरा होना था

रेल प्रशासन की लापरवाही के चलते विवेकानंद नीडम आरओबी का काम 4 साल देरी से चल रहा है। इस आरओबी का निर्माण अक्टूबर 2017 में शुरू हुआ था। जबकि दिसंबर 2019 तक पूरा होना था। लेकिन अब यह नए साल से पहले पूरा होने की इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है, क्योंकि रेलवे के बाद लोक निर्माण विभाग का सेतु संभाग भी अपने हिस्से का काम पूरा करेगा। यह काम लगभग चार महीने में पूरा होगा।

36 मीटर लंबा गर्डर लांच किया जाना है

नीडम पर 790 मीटर लंबा आरओबी बनाया जा रहा है। इसकी चौड़ाई 24 मीटर है। यानी दोनों तरफ की चौड़ाई 12-12 रखी गई है। लागत लगभग 57 करोड़ रुपए हैं। रेलवे को अपने हिस्से का 36 मीटर आरओबी बना रहा है, जिस पर 36 मीटर लंबा गार्डर लांच किया जाना है।

आरओबी की लम्बाई 970 मीटर

चौड़ाई -24 मीटर

लागत -57 करोड़ रूपये

काम शुरू हुआ अक्टूबर 2017

निर्माण पूरा होना था दिसम्बर-2019

रेलवे अपने हिस्से का आरओबी का काम जद पूरा कर लेगी। इसके लिए ब्लॉक लिए जाएंगे।

मनोज कुमार सिंह

जनसंपर्क अधिकारी

झांसी मंडल

Tags

Next Story