शव लेने से परिवार ने किया मना, स्वयंसेवकों ने ग्वालियर में कराया आगरा की महिला का अंतिम संस्कार

X
By - Swadesh News |3 May 2021 9:46 AM
Reading Time: ग्वालियर/वेब डेस्क। एलएनआईपीई के सेवा भारती के कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। वे आगरा की रहने वाली थी और स्वयंसेवकों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। लेकिन परिजनों ने कहा कि परिवार के सभी लोग संक्रमित हैं इसलिए हम नहीं आ सकते। उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन निगम अधिकारियों ने कहा कि हम अज्ञात के रूप में अंतिम संस्कार करेंगे। तभी स्वयंसेवकों ने आगे बढ़ते हुए उक्त महिला का अंतिम संस्कार करने की योजना बनाई और इस संबंध में निगम अधिकारियों को सूचना दी। बाद में स्वयंसेवकों ने चार शहर का नाका मुक्तिधाम में महिला का विधि-विधान अंतिम संस्कार कराया। इसकी बाकायदा प्रशासन से अनुमति भी ली गई ताकि बाद में कोई दिक्क्त न हो।
Tags
Next Story