गांधी प्राणी उद्यान में टाइगर के बीमार चल रहे शावक का निधन

X
By - Swadesh News |11 Oct 2023 3:29 PM IST
Reading Time: सांस लेने में हो रही थी परेशानी, कुछ दिनों से ऑक्सीजन सपोर्ट पर था शावक
ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान (चिडिय़ाघर) में टाइगर के बीमार मादा शावक को बुधवार को सांस लेने में परेशानी के चलते दोपहर में निधन हो गया। शाम के समय अचानक ही शावक के श्वसन तंत्र में दिक्कत हुई। इसके चलते तुंरत सिलेंडर की व्यवस्था कर शावक को ऑक्सीजन सपोर्ट पर लेना पड़ा था। जबलपुर से आए वन्य प्राणी चिकित्सक डा. एबी श्रीवास्तव भी तत्काल शावक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बताया जा रहा है कि शावक को किडनी सहित आंतरिक अंगों में इंफेक्शन की समस्या बनी हुई थी। इसके कारण उसने खाना-पीना पूरी तरह से छोड़ रखा। गत चार अक्टूबर के बाद से शावक ने कोई ठोस आहार नहीं लिया। इसके चलते उसे कमजोरी की शिकायत होने लगी। लम्बे समय से उसे तरल आहार के रूप में चिकन सूप दिया था।
Next Story