लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 63.39 प्रतिशत छात्राएं और 57.63 छात्र उत्तीर्ण

ग्वालियर, न.सं.। माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने शनिवार को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 59.98 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार लड़कियां 63.39 प्रतिशत और लड़के 57.63 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। समर्थ बाल मन्दिर हाईस्कूल बहोड़ापुर में पढऩे वाले तन्मय जैन ने 300 में से 299 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान बनाया है। सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने बताया कि हमें आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना है। किसी ने बताया कि उसे जिलाधीश तो किसी ने बताया कि उसे डॉक्टर बनना है।
नियमित छात्रों में जिले में कुल 26,391 छात्र थे, जिसमें से 15,659 उत्तीर्ण हुए। इसी क्रम में 15,657 में से 8,914( 57.63 फीसदी) लड़के तथा 10,734 लड़कियों में से 6745( 63.39 प्रतिशत) लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। सामान्य वर्ग के 3077 लड़कों में से 2051 (67 प्रतिशत) लड़के व 2180 में से 1625( 74.91 प्रतिशत) लड़कियों ने सफलता का परचम फहराया है, जो जिले की सभी श्रेणियों में सर्वाधिक है। अनुसूचित जाति वर्ग में 3402 लड़कों में से सिर्फ 1733( 51.60 प्रतिशत) पास हुए हैं। लड़कियों में 2364 में से सिर्फ 1265( 54.10 प्रतिशत) ही उत्तीर्ण हुई हैं। अनुसूचित जाति का परिणाम निराशाजनक रहा है। इसमें 167 लड़कों में से सिर्फ 59( 37.10 प्रतिशत) तथा 95 लड़कियों में से सिर्फ 52( 39 प्रतिशत) लड़कियां ही पास हुई हैं। इनके मुकाबले पिछड़ा वर्ग का परीक्षा परिणाम संतोषजनक कहा जा सकता है। इसमें 9011 लड़कों में से 5071 ( 56.93 प्रतिशत) लड़के तथा 6095 लड़कियों में से 3803 ( 62.92 प्रतिशत) लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
प्रदेश की प्रावीण्य सूची में ग्वालियर के होनहार बच्चे
तन्मय जैन तीसरा 299/300
मोहिनी शर्मा पांचवा 298/300
शिवांगी चौहान सातवां 297/300
रवि सिंह सिकरवार सातवां 396/400
ईशा राजपूत सातवां 297/300
अजय शर्मा नवां 296/300
नरसिंह गुप्ता नवां 296/300
आदित्य चौरसिया नवां 296/300
हिमांशी सोनी दसवां 394/400
अर्पित पंजवानी दसवां 394/400
जिले प्रावीण्य सूची में छह प्रथम और सात तीसरे स्थान पर
आदित्य पाल प्रथम 295/300
ललित व्यास प्रथम 295/300
सूजल गुप्ता प्रथम 295/300
श्रेया मुदगल प्रथम 295/300
त्रियांशी सिंह प्रथम 295/300
मयंक सूर्यवंशी प्रथम 295/300
उदल जाटव दूसरा 393/400
पलक अग्रवाल तीसरा 392/400
विकास धाकड़ तीसरा 294/300
खुशी पाल तीसरा 294/300
अशिता मिश्रा तीसरा 294/300
शुभम बघेल तीसरा 294/300
ज्योति सिंह तीसरा 294/300
कोमल त्यागी तीसरा 294/300
इनका कहना है:-
'मुझे आगे चलकर आईएएस बनना है। मैंने प्रतिदिन नियमित रूप से छह घण्टे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। जिस वजह से प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु व माता-पिता को देना चाहती हूँ।Ó
मोहिनी शर्मा,ल्यूसेन्ट स्टार हाईस्कूल, गोवर्धन कॉलोनी
'आगे जाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी करूंगा। मैंने नियमित रूप पांच घण्टे पढ़ाई की है। जो होमवर्क रोज मिला उसे समय पर पूरा किया। मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक, माता-पिता को देता हूँ।
आदित्य पाल,समर्थ बाल मंदिर हाई स्कूल बहोड़ापुर
'आगे जाकर यूपीएससी की तैयारी करूंगी। अगर जीवन में सफल होना है तो नियमित अभ्यास करो। मैं प्रतिदिन चार घण्टे पढ़ती थी। नोट्स भी तैयार किए थे, मोबाइल से दूरी बनाकर रखी।
ईशा राजपूत,सेन्ट्रल कॉन्वेंट कन्या उ.मा.वि. लश्कर
'मुझे सरकारी सेवा में जाना है और डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। यही मेरा सपना है, हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए विद्यालय प्रबंधन ने मुझे नि:शुल्क ही पढ़ाया। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों की बदोलत ही आगे बढ़ पाई हूँ।
हिमांशी सोनी,सेन्ट्रल अकादमी हाईस्कूल डबरा ग्वालियर